• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीम वर्क से मिलेगी विधानसभा चुनाव में सफलता : योगी

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपसी समन्वय और टीम वर्क से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहरायेगी।

श्री योगी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित काशी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों एवं प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में व्यापक रूप से विकास कार्य कराए हैं। सभी जनप्रतिनिधि सरकार द्वारा कराए गये कार्याें और उपलब्धियों के सम्बन्ध में जनता से प्रभावी संवाद बनाएं।

उन्होंने कहा कि आमजन के बीच सकारात्मक एवं प्रभावी उपस्थिति के लिए संगठन एवं जनप्रतिनिधि तथा सांसद एवं विधायकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। सभी जनप्रतिनिधि बेहतर पारस्परिक समन्वय के साथ कार्य करें। हमारी समन्वित ताकत और टीमवर्क आगामी विधानसभा चुनाव में उपयोगी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साढ़े वर्षाें में राज्य सरकार ने बिना भेदभाव के गरीब और वंचित तबके को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया है। सरकार की इन कोशिशों से प्रदेश में अंतिम पायदान के व्यक्तियों के जीवन में बदलाव आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसान, महिला, नौजवान आदि सभी वर्गाें के सपने साकार हो रहे हैं। इससे जनता में सरकार के प्रति विश्वास तथा सकारात्मक वातावरण का जन्म हुआ है। इसी आधार पर हमें उन तक अपनी पहुंच बनानी चाहिए।

उन्होने शारदीय नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व कोरोना प्रबन्धन का कार्य शानदार ढंग से किया गया। कोरोना का वायरस रूप बदलता रहता है। इसलिए इसके सम्बन्ध में लगातार सावधानी एवं सतर्कता बरते जाने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से इस सम्बन्ध मे निरन्तर सजग रहने का आह्वान किया।

सभी जनप्रतिनिधियों से बोले सीएम योगी, जनता तक पहुंचाएं सरकार के काम

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विगत साढ़े चार वर्षाें में प्रदेश में अभूतपूर्व ढंग से विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उनके स्वावलम्बन, किसान की कर्ज माफी, पराली जलाने पर दर्ज मुकदमें की वापसी, किसान सम्मान निधि तथा सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण किये जाने से सभी को लाभ हुआ है।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि संगठन द्वारा 100 दिन के 100 काम की योजना बनायी गयी है। सभी जनप्रतिनिधि इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करते हुए उन्हें सफल बनाने का भरपूर प्रयास करें। इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत विधान सभा स्तर पर किसानों, महिलाओं, नौजवानों आदि के सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। आगामी दो-चार दिनों में 100 दिन में 100 कार्याें की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।

आगामी 15 अक्टूबर से पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चलाया जाएगा। जिसका नाम मतदाता सूची के पन्ने पर होगा, वही पन्ना प्रमुख बन सकता है। सोशल मीडिया में ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ ट्रेण्ड कर रहा है। सभी जनप्रतिनिधि पन्ना क्रमांक के साथ फोटो डालते हुए सोशल मीडिया पर ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ अभियान में सम्मिलित हों। इस बार पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन भी मण्डल स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महा मंत्री सुनील बंसल समेत जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

धोनी ने दिल्ली को रौंदकर चेन्नई को नौवीं बार फाइनल में पहुंचाया

Next Post

जन विश्वास हमारी पूंजी, फिर आएगी भाजपा : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपीएससी परीक्षा में शामली की बेटी आस्था जैन ने फहराया परचम, केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

06/03/2026
CM Dhami
राजनीति

अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

06/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी

06/03/2026
Abhyudaya Yojana gives wings, 6 candidates selected in UPSC-2025
उत्तर प्रदेश

अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

06/03/2026
CM Dhami
राजनीति

टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स हब बनाएंगे: मुख्यमंत्री

06/03/2026
Next Post

जन विश्वास हमारी पूंजी, फिर आएगी भाजपा : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

arjun kapoor

इस बीमारी से जूझ रहे हैं अर्जुन कपूर, बोले- मैंने कभी…

07/11/2024
make in india

सरकारी खरीद के प्रावधानों में नियमों में किया गया बदलाव

19/09/2020
kawasaki

Kawasaki ने भारत मे लांच की अपनी दो धांसू बाइक, कीमत 21.9 लाख रुपये से शुरू

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version