Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाबालिग बेटी से सौतेली मां करवा रही थी देह व्यापार

rape

rape

शाहजहांपुर।  जिले में एक सौतेली मां द्वारा दो सहयोगियों के साथ मिलकर अपनी 16 वर्षीय बेटी को बंधक बनाकर कथित रूप से देह व्यापार (prostitution) कराये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  संजीव बाजपेई ने शनिवार को  बताया कि पुवायां थाने में शुक्रवार रात को पहुंची एक 16 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया कि उसकी सौतेली मां उससे पिछले एक वर्ष से देह व्यापार (prostitution) करा रही है।  उन्होंने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि किशोरी से उसकी सौतेली मां सरला देवी तथा मुन्नी देवी एवं मिथिलेश एक साल से देह व्यापार (prostitution) करा रही थीं।

शिकायत के मताबिक किशोरी को बंधक बनाकर रखा जाता तथा कड़ी निगरानी की जाती है। किशोरी का आरोप है कि डरा धमकाकर लोगों के साथ संबंध बनाने हेतु उसे बाध्य किया जा रहा था।

बाजपेई ने बताया कि किशोरी की सौतेली मां उसको मिथिलेश के घर ले गई, जहां तीन दिनों से उसे लगातार लोगों के साथ संबंध बनाने पड़ रहे थे। तभी मौका पाकर वह शुक्रवार रात में भागकर थाना पुवायां पहुंच गई और उसने पुलिस को आपबीती बताई।

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आजाद हुआ ‘अखंड’, 2 आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी की सौतेली मां सरला देवी, मुन्नी देवी एवं मिथिलेश के विरुद्ध पॉक्सो सहित देह व्यापार अधिनियम के अलावा गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। एसपी ने बताया कि एक टीम गठित कर आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।

बाजपेई ने बताया कि किशोरी का पिता पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बे का रहने वाला है। जब किशोरी दो वर्ष की थी तभी उसकी मां की मौत हो गई। इसी बीच किशोरी के पिता सरला से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद सौतेली मां सरला ने साथ रह रही किशोरी को देह व्यापार के धंधे में उतार दिया।

रेड लाइट एरिया और उन तंग गलियों के पीछे की दर्द और बेबसी की काली सच्चाई ?

Exit mobile version