Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छेडख़ानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

accused arrested

accused arrested

लखनऊ। काकोरी पुलिस ने किशोरी से छेडख़ानी करने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। विरोध करने पर आरोपितों ने किशोरी की पिटाई कर दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।

थाना प्रभारी कैण्ट ने बताया कि इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से आरोपितों ने छेडख़ानी की थी। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई कर ली थी। पीडि़ता ने आप-बीती परिजनों को बताई थी।

के खिलाफ पीडि़ता के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने की सूचना पाकर आरोपित भाग निकले थे।

अवैध शराब के कारोबारियों को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में शराब बरामद

बुधवार को तड़के पुलिस टीम ने आरोपितों को घेराबन्दी कर दुर्गागंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम शेखसादी काकोरी निवासी अब्दुल नफीस और तिलोइयाकला सण्डीला हरदोई निवासी साहित बताया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपितों को जेल रवाना किया है।

Exit mobile version