Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सगाई के बाद किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या

Suicide

Suicide

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत सोवमार को एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतका की सगाई हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जनपद फतेहपुर निवासी शिवप्रताप की पुत्री रचना की सगाई फिरोजाबाद निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार अभिषेक की बहन थाना उत्तर क्षेत्र के भगवान नगर में रहती है। रचना उन्ही के यहां रह रही थी।

सोमवार को रचना ने किन्ही कारणों के चलते भगवान नगर स्थित अपनी होने वाली ननद के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जव परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गये। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर मृतका के मायका पक्ष के लोग भी आ गये।

उन्होंने घटना से इलाका पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी उत्तर ने बताया कि मृतका की अभिषेक नामक युवक से सगाई हो चुकी थी। वह अभिषेक की बहिन के यहां रह रही थी वही फांसी लगायी है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version