Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर की मौत

Dead Body

Dead body

मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगा पुल पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। मृतक की शिनाख्त सागर (13) पुत्र सतीश निवासी तम्मनपट्टी सीखड़ के रूप में हुई।

तमनपट्टी निवासी सतीश वेल्डिंग का काम करता है। उसके चार पुत्रों में सबसे बड़ा सागर मेडिया स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। गुरुवार की शाम छह बजे वह पैदल ही चुनार बाजार किताब खरीदने गया था। खरीददारी के बाद वापस घर जा रहा था। तभी चुनार पक्का पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की फोटो शिनाख्त के लिए विभिन्न ग्रुपों में भेजा। जिसके सहारे मृतक की शिनाख्त थोड़ी देर में ही उसके पिता द्वारा की गई।

Exit mobile version