Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑनर कीलिंग की आशंका

5 killed as house roof collapses

5 killed as house roof collapses

मथुरा कोतवाली छाता क्षेत्र अंतर्गत नौगांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार किशोरी का शव घर के कमरे में मृत अवस्था में मिला है। पुलिस मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है। वहीं ऑनर कीलिंग की चर्चा जोरों पर है। वहीं परिजनों का कहना है कि दीवार पर लगी करीब 6 फ़ीट ऊंची खूंटी से फंदा लगाकर किशोरी ने आत्महत्या की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगांव के पप्पन की 17 वर्षीय बेटी पल्लवी की रविवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि दीवार की खूंटी से स्वाफी का फंदा बनाकर पल्लवी ने आत्महत्या कर ली है। जबकि पल्लवी के मामा दीपक का आरोप है कि 16 साल पहले उसकी बहन रजनी (पल्लवी की मां) की भी इसी तरह हत्या कर दी गयी थी।

जिसमें नौगांव में पंचायत भी हुई थी। नौगांव की सरदारी के कहने पर उस समय उन्होंने कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई थी। रविवार फिर उसकी भांजी के साथ वही कृत्य किया गया है, फोन द्वारा दीपक की सूचना पर ही छाता पुलिस ने नौगांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया था व मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच में जुटी है। गांव में इस बात की चर्चा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर यह घटना घटित हुई है। चार पांच दिन पूर्व गांव के ही लड़के को लेकर परिजनों ने लड़की से मारपीट भी की थी।

छाता कोतवाली प्रभारी प्रदीप ने बताया कि लड़की के ननिहाल पक्ष से फोन द्वारा सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version