Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर

Gang Rape

Gang Rape

मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) का मामला सामने आया है। इससे आहत किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने 05 नामजद और दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानी थाना क्षेत्र के एक कस्बे में 15 फरवरी को कुछ युवकों ने अपनी सहेली के घर जा रही एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों ने किशोरी की वीडियो बना ली और किसी को बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। दो दिन पहले आरोपितों ने इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने का पता चलते ही शुक्रवार को किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने किशोरी को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 05 नामजद और 02 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानी इंस्पेक्टर संजय वर्मा का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version