Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किशोर ने तीन साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, हालत गंभीर

Rape

Rape

एक किशोर ने रविवार को घर के पास खेल रही मासूम को वहशीपन की हदें पार करते हुए हवस का शिकार बना डाला। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के एक गांव में एक सफाई कर्मी की तीन साल की बेटी घर के पास खेल रही थी। उक्त मासूम को किशोर बहला फुसलाकर अकेले में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिणाम स्वरूप मासूम अचेत हो गई, काफी देर बार जब परिजनों ने उसकी खोजबीन की तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी रक्तरंजित मासूम को लेकर सीएचसी ले आयी।

मामले में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नही हो पाई थी। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। इसमें विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version