बांदा जनपद के एक गांव में एक किशोर ने गांव की ही 9 वर्षीय बालिका को उस समय हवस का शिकार बनाया। जब वह खेत में चने की भाजी तोड़ रही थी।इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
घटना मरका थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इसी गांव की रहने वाली 9 वर्षीय बालिका चने की भाजी (,साग) तोड़ने के लिए शुक्रवार की शाम खेत में गई थी। जब वह भाजी तोड़ रही थी तभी घात लगा कर बैठे 14 वर्षीय किशोर ने उसे पकड़ लिया और खेत से घसीट कर झाड़ियों की तरफ ले गया, जहां उसने उसे हवस का शिकार बनाया।
दुष्कर्म की शिकार बालिका ने उसका विरोध भी किया लेकिन किशोर के सामने दुष्कर्म बेबस हो गई। घटना के बाद किशोर ने किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली और वहां से फरार हो गया। बालिका ने घटना की जानकारी आकर अपने परिजनों को रोते हुए दी।
इस बारे में क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम ने बताया कि आरोपी किशोर गांव का ही रहने वाला है। जो घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है।
पीड़िता के बाबा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश मरका थाने की पुलिस द्वारा की जा रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए महिला चिकित्सालय भेजा गया है।