Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किशोर ने साढ़े तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Rape

Rape

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी किशोर ने चॉकलेट के बहाने बच्ची को घर बुलाया और घटना को अंजाम दिया। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके मोबाइल की गूगल सर्च में सिर्फ पोर्न देखने की हिस्ट्री मिली है। इससे संभावना है कि आरोपी मोबाइल में पोर्न वीडियो देखकर दुष्कर्म किया है।

बच्ची के पिता ने बताया कि सोमवार देर शाम को उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 साल का किशोर उसे चाकलेट दिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। उस वक्त घर में किशोर अकेला ही था। उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और जब बच्ची रोने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची और उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। परिजनों ने पूछा तब हैवानियत का पता चला। पिता ने मामले की जानकारी बिधनू पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को जिला हॉस्पिटल उर्सला में भर्ती कराया। जहां से हालत बिगड़ने पर हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

गिरफ्तार हुआ आरोपी

थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो फौरन बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया और आरोपी किशोर को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पूछताछ में किशोर ने बताया कि मोबाइल पर उसने पोर्न वीडियो देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। मोबाइल भी उसके पास से बरामद हुआ है। किशोर की गूगल सर्च हिस्ट्री चेक की गई तो सामने आया कि कई महीनों से वह सिर्फ पोर्न वीडियो, अश्लील तस्वीरें ही मोबाइल में देख रहा था। वहीं परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है और तत्काल जानकारी नहीं मिल पायी थी बाद में पता चला कि किशोर के साथ उसका भाई भी था और दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।

Exit mobile version