Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

11 दिनों से लापता किशोर का शव मिला, दोस्तों पर हत्या का आरोप

The entire family was found dead

The entire family was found dead

मेरठ। जिले में 11 दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव (Dead Body) रविवार दोपहर टीपी नगर थाना क्षेत्र में हरवंश सिटी के पीछे बरामद किया गया। परिजनों ने किशोर के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। बीते 30 मार्च को परिजनों ने राहुल (17) की टीपी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

एसपी (नगर) विनीत भटनागर ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या की वजह पुरानी रंजिश है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

मृतक के पिता दीपक ने पुलिस को बताया कि बीते 30 मार्च की रात को दोस्तों ने फोन कर राहुल को पार्टी के लिए बुलाया था और इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।

Exit mobile version