किशोर की मिली सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

बस्ती। जनपद के कलवारी थाना के संगहिया गांव के पास खेत में रविवार को एक किशोर की सिर कटी लाश (Dead Body) मिली। शिनाख्त न हाे पाने की वजह से शव को पोस्टमार्टम में रखवाया गया है।

संगहिया गांव के पास खेत में 15 वर्षीय बच्चे की सर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी, थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव मय फोर्स के साथ पहुंच गए। घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि खेत में एक किशोर का शव (Dead Body) मिला है। उसकी पहचान नहीं हो पायी है। आशंका यह है कि हत्या कहीं और करके धड़ को यहां पर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version