Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवैध संबंधों के चलते तहसील कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

shot

चाय विक्रेता को गोली मारी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने मौदहा तहसील में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति का कथित संबंध घायल तहसील कर्मी की पत्नी से होना बताया जा रहा है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर मौदहा तहसील में कार्यरत लिपिक (बाबू) पंकज तिवारी (40) अपने खेतों में कृषि कार्य करवा रहा था, उसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे गांव के ही विनय सिंह ने उस पर दो चलाई जिसमें से एक गोली उसे लगी।

तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर महिला की मौत, दोषी चालक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पंकज को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है और आरोपी विनय सिंह की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गांव में जो चर्चा है, उसके अनुसार आरोपी विनय सिंह के संबंध पंकज की पत्नी से हैं। इसी वजह से उसे गोली मारने की बात सामने आ रही है।हालांकि, अभी जांच चल रही है।

एसपी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version