• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव प्रचार में विपक्षियों पर भारी पड़े तेजस्वी यादव, बनाया ये रिकॉर्ड

Desk by Desk
07/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव ​परिणाम तो 10 नवंबर को आएगा, लेकिन प्रचार के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और महागठबंधन के मुख्यमंत्री का ‘चेहरा’ तेजस्वी यादव सभी नेताओं पर भारी पड़े हैं। हालांकि दोनों गठबंधनों ने इस चुनाव में जमकर चुनाव प्रचार किया है।

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि इस चुनाव से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने दूरी बनाए रखी।

राजग की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के स्टार प्रचारक नीतीश कुमार ने कमान संभाली। तो वहीं भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जमकर चुनावी सभाएं की । वहीं राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में महागठबंधन की ओर से राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रचार का मोर्चा संभाला और 247 सभाएं कर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें।

तेजस्वी यादव ने अकेले 247 जनसभाओं को संबोधित किया और चार रोड शो किए। उन्होंने एक दिन में 19 सभाएं की। तीन चरणों में होने वाले इस विधानसभा चुनाव में तेजस्वी ने तो कई प्रत्याशियों के लिए उस क्षेत्र में दो-दो सभाएं की और मतदाताओं से वोट मांगें।

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रचार अभियान के प्रारंभ से ही तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाला और प्रतिदिन औसतन एक दर्जन से अधिक सभाएं की। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तेजस्वी ने एक दिन में 19 सभाएं भी की है।

इसके अलावा, महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आठ सभाएं की जबकि कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 20 से अधिक रैलियां कर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बिहार में चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया।

इधर, राजग की बात करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 160 से अधिक सभाएं की जिसमें से छह सभाओं में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वर्चुअल सभाएं भी की और लोगों तक अपनी बातें पहुंचाई।

इस विधानसभा में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को हुआ था। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 12 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उनकी पहली सभा 23 अक्टूबर को सासाराम से प्रारंभ हुई थी, जबकि अंतिम चुनावी सभा तीन नवंबर को फारबिसगंज में हुई थी।

इस चुनाव में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने खूब पसीना बहाया। नड्डा ने इस चुनाव के दौरान 22 चुनावी रैलियों को संबोधित किया। रोड शो कर कई इलाकों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की।

राजग ने इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चुनावी प्रचार में उतारा और उन्होंने भी 19 चुनावी सभाएं की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, धर्मेन्द्र प्रधान भी प्रचार कर लोगों से वोट मांगें।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने 200 से अधिक चुनावी सभाओं और रोड शो में भाग लिया। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी इस चुनाव में खूब पसीना बहाया। राजग में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी 24 जनसभा कर राजग के लिए वोट मांगें।

बहरहाल, शनिवार को तीसरे और अंतिम चरण के तहत 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। इस चुनाव को लेकर सभी दलों ने मतदाताओं को रिझााने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी लेकिन किन नेताओं की बातों पर मतदाता कितना विश्वास करते हैं इसका पता तो 10 नवंबर को ही चलेगा जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

Tags: Bihar Assembly Electionslalu prasadrjdTejashwi Yadavतेजस्वी यादवबिहार विधानसभा चुनावराजदलालू प्रसाद
Previous Post

योगी सरकार ने निजी मेडिकल कॉलेजों में अधिकतम फीस की निर्धारित

Next Post

बिहार चुनाव : तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 45.85 फीसदी मतदान

Desk

Desk

Related Posts

Dahi Bhalle
Main Slider

स्वाद में जबरदस्त है पनीर दही भल्ले, व्रत में भी ले सकते हैं काम में

11/11/2025
Belan
धर्म

रसोई में मौजूद ये बर्तन बन सकता है तंगी का कारण, न करें ये गलतियां

11/11/2025
Savin Bansal
राजनीति

बुजुर्ग माता-पिता को शराबी बेटे करते हैं प्रताड़ित, डीएम ने गुंडा एक्ट में दर्ज कराया वाद

10/11/2025
Birsa Munda
उत्तर प्रदेश

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के वृहद स्वरूप को दर्शाने का माध्यम बनेगा जनजातीय गौरव उत्सव

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा एकता का उद्घोष

10/11/2025
Next Post
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव : तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 45.85 फीसदी मतदान

यह भी पढ़ें

Rakesh Rajput

राकेश राजपूत को मिली सपा के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

29/06/2023
Kerala High Court reprimanded the Waqf Board

हाईकोर्ट में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन

06/05/2024
Rape

दो साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

11/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version