• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… एकबार हाथ लगाएं’, पीएम मोदी के जेल वाले बयान पर तेजस्वी का पलटवार

Writer D by Writer D
27/05/2024
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बिहार को लूटने वाले जेल में होंगे’ वाली टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘पीएम धमकी दे रहे हैं, हम भी उन्हें बता दें कि ये बिहार है, झारखंड और दिल्ली नहीं। एकबार हाथ लगाएं। बिहार के लोग गुजरात के लोगों से नहीं डरते… बिहार के लोग किसी से नहीं डरते, हमारे भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। 75 साल का बुजुर्ग 34 साल के युवा को धमकी दे रहा है कि अगर तुमने हमें हरा दिया तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे… जनता फैसला करेगी।’

बिहार को लूटने वालों की शुरू होगी जेल यात्रा: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को काराकाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि एनडीए सरकार बिहार को लूटने वालों को नहीं बख्शेगी। उन्होंने अपने भाषण में कहा, ‘बिहार को लूटने वालों को एनडीए सरकार नहीं छोड़ेगी। मैं बिहार के लोगों को गारंटी देता हूं कि जिन्होंने गरीबों को लूटा और नौकरियों के बदले उनकी जमीन हथिया ली, उन्हें न्याय मिलेगा। उनकी जेल यात्रा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक बार जब उनकी हेलीकॉप्टर यात्रा समाप्त हो जाएगी, तो उनकी जेल की यात्रा शुरू हो जाएगी। बिहार को लूटने वालों को एनडीए सरकार नहीं छोड़ेगी। ये मोदी की गारंटी है!’

तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर पर की ऐसी पार्टी, बोले- लोगों को मिर्ची लग रही…

पीएम मोदी ने कहा, ‘ये इंडी गठबंधन के नेता अपने राजनीतिक हितों के लिए कुछ भी करेंगे। जब बिहारियों का अपमान होता है तो वे चुप रहते हैं। पंजाब के एक कांग्रेस नेता ने यह कहकर बिहारी मजदूरों का अपमान किया कि उन्हें पंजाब में घर खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। क्या कांग्रेस के शाही परिवार ने इसके लिए माफी मांगी? नहीं। क्या राजद नेता बिहारियों के लिए खड़े हुए? नहीं। राजद में बिहारियों के इस अपमान पर कांग्रेस को चुनौती देने का साहस नहीं है।’

Tags: bihar newsNational newspatna newsTejashwi Yadav
Previous Post

शेयर बाजार ने फिर बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, Sensex-Nifty ने भी लगाई छलांग

Next Post

लोकमत की सनातन परंपरा पर मंथन के लिए काशी में संतों और विद्वानों की जुटान

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं: केशव प्रसाद

28/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व लोक अदालत का किया शुभारम्भ

28/03/2026
Uttarakhand gets a big gift in the Centre's SASCI guidelines
राजनीति

केंद्र की SASCI गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी सौगात, “Pride of Hills” से मिलेगा 3460 करोड़ का अतिरिक्त प्रोत्साहन

28/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

उप्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा नोएडा एयरपोर्ट

28/03/2026
Soaring Sarus: Defining the identity of Noida International Airport
Main Slider

सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान

28/03/2026
Next Post
Rudraksh Convention Center

लोकमत की सनातन परंपरा पर मंथन के लिए काशी में संतों और विद्वानों की जुटान

यह भी पढ़ें

delhi capitals

दिल्ली को मिली फाइनल में हार के बाद रणवीर सिंह ने ऐसे किया रिएक्ट

11/11/2020
Company registration

कंपनी कानून के तहत 3.8 लाख से अधिक कंपनियों को सरकारी रिकॉर्ड से हटाया

21/09/2020
कोरोना

अमेरिका में कोरोना का कहर, 1.58 करोड़ मरीज संक्रमित, 2.94 लाख से अधिक की मौत

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version