Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को करारा झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

Tejinder Singh Bittu joins BJP

Tejinder Singh Bittu joins BJP

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जालंधर (पंजाब) के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू (Tejinder Singh Bittu) शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

तेजिंदर सिंह बिट्टू (Tejinder Singh Bittu) जालंधर के नेता ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी भी रहे हैं, जिस पद से उन्होंने 20 अप्रैल (शनिवार) को इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस को तगड़ा झटका, प्रियंका गांधी के करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी

शनिवार को भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख की मौजूदगी में तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने के बाद तेजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि लगभग 35 साल कांग्रेस पार्टी में बिताने के बाद उन्हें लगा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दों से भटक गई है। वह पंजाब की भलाई के लिए भाजपा में शामिल हुए ।

Exit mobile version