Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में पारा लुढ़का, ये जिला रहा सबसे ठड़ा

यूपी में पारा लुढ़का Temperature rolled down in UP

यूपी में पारा लुढ़का

लखनऊ । यूपी में ठंड दिनों दिन अपनी रफ्तार पकड़ती जा रही है। पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी यूपी तक ठिठुरन बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिले कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। दिन के 12 बजे से पहले धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। वहीं शाम 4 बजे से ही रोशनी गायब हो जा रही है। यह सब घने कोहरे के कारण हो रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक कोहरे से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है।

वोहरा कमिटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की अपील SC से खारिज

वही ठंड की बात करें तो फर्रुखाबाद टॉप पर बना हुआ पर बना हुआ है। फर्रुखाबाद का फतेहगढ़ इलाका प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। बीती रात फतेहगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक-दो दिनों से फतेहगढ़ की ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान वैसे तो 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है।

10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा इन जिलों का तापमान

वैसे तो प्रदेश के महानगरों में भी ठंड से कपकपी बढ़ रही है, लेकिन रात के तापमान में इतनी गिरावट गिरावट दर्ज नहीं की जा रही। प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। यही गनीमत की बात है कि दिन के तापमान में अभी इतनी गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। जिसकी वजह से आम दिनचर्या प्रभावित नहीं हो रही है लेकिन दिन के तापमान में भी अब धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी।

यूपी के इन जिलों में थोड़ी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रयागराज और इससे सटे जिलों में कोहरे की तीव्रता उतनी नहीं देखी जाएगी, लेकिन लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इसके अलावा मेरठ और बरेली के इलाकों में बहुत घना कोहरा जारी रहेगा। कुल मिलाकर कहें तो तो बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे यूपी के जिलों में कोहरे का प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। प्रदेश के बाकी सभी शहरों में रात से लेकर दोपहर तक कोहरे का कब्जा चल रहा है। कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में कोहरे से थोड़ी राहत रहेगी।

Exit mobile version