Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यात्रियों से भरा टैंपो पलटा, 5 घायल

ayodhya accident

ayodhya accident

फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर स्थित गांव खुड़नाखार के सामने तेज रफ्तार टैम्पो नंबर यूपी 76 टी 1339 अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। इस घटना में टैम्पो में सवार एक महिला सहित 05 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव मंझना निवासी 30 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र नन्हे लाल अपनी ससुराल कायमगंज जाने के लिए निकले थे। वही, कंपिल क्षेत्र के गांव नगला खुमानी निवासी जोगेंद्र तथा उनकी पत्नी बबीता किसी शादी समारोह से लौटते समय एवं जनपद हरदोई थाना पाली के गांव हड़हा मलकापुर निवासी 60 वर्षीय देवेश पुत्र अमृत सागर अपनी रिश्तेदारी थाना कंपिल क्षेत्र के गांव पुरौरी जा रहे थे।

जबकि जनपद बदायूं थाना उसहैत के गांव बनी निवासी 66 बर्षीय राधेश्याम पुत्र गोविंद अपनी किसी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। यह सभी लोग टैम्पो में सवार होकर कायमगंज आ रहे थे। तेज रफ्तार टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।

दुर्घटना में टेंपो में सवार सभी यात्री घायल हो गए। जिन्हें घटनास्थल से एंबुलेंस 108 द्वारा कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से प्रथम उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र, देवेश तथा जोगेंद्र की पत्नी बबीता को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।

सभी घायलों से मिले पते के आधार पर उनके परिजनों को घटना की सूचना भी उपलब्ध करा दी गई है।

Exit mobile version