Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

MLC चुनाव के लिए डा. दिनेश शर्मा समेत दस भाजपा प्रत्याशी आज भरेंगे पर्चे

दिनेश शर्मा Dinesh Sharma

दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दस उम्मीदवार सोमवार को 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि पार्टी के विधान परिषद के लिए पार्टी द्वारा घोषित सभी प्रत्याशी 18 जनवरी को पूर्वाह्न 11:30 नामांकन पत्र दाखिल करेगें। इसके पूर्व सभी भाजपा प्रत्याशी पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुचेंगे।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

मोदी सरकार बर्बरता में ईस्ट इंडिया कंपनी को भी मात दे रही है : तिवारी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में सभी पार्टी प्रत्याशी सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय से निकलकर भाजपा विधान मण्डल दल कार्यालय पहुंचेगें।

श्री योगी तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुबह साढ़े 11 बजे श्री स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा समेत विधान परिषद सदस्य के लिए सभी भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Exit mobile version