• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दस सदस्य गिरफ्तार

Desk by Desk
02/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नगर कोतवाली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नेपाली नागरिक शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 एस चनप्पा ने सोमवार को यहां बताया कि पुलिस को पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन जुआं खेलने के मामलों की जानकारी मिली थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल

की। पुलिस की जांच पड़ताल में ऑनलाइन गिरोह के द्वारा भोले-भाले लोगों से करोड़ो रूपयों की ठगी का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

आजमगढ़ : जांच टीम के सामने दो पक्ष आपस में भिड़े, छ्ह घायल, ग्राम प्रधान गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गत 20 अगस्त को हैदराबाद की साइबर क्राइम ब्राच ने इसी तरह से चीन की वेबसाइट द्वारा कराए जा रहे 11 सौ करोड़ की ठगी का खुलासा किया। जो जुएं के द्वारा कराई जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये गये गिरोह के सदस्यों से साढ़े चार लाख रूपए नकद बरामद किए हैं। उनके पास से एक कंप्यूटर, 24 मोबाइल, 664 सिमकार्ड,19 आधार कार्ड, 16 आधार कार्ड की छायाप्रति, एक थम्ब स्केनर, प्रिंटर, चार पेटीएम डिवाइस, 20 बार कोड, एक मोहर और तीन बैग बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि सहारनपुर पुलिस ने ऐसे 1400 पेटीएम खाते और उनमें जमा 50 लाख रूपए की धनराशि को फ्रीज कराया है।

उन्होंने बताया कि जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं उनमें सहारनपुर के राधा विहार नुमाईश कैंप निवासी कपड़ा व्यापारी हरदीप सिंह और हन्नी बेदी, अमन पोपली, गौरव अमन गर्ग, तेजिंदर सिंह, अंकित त्यागी, मुमताज नेपाल निवासी भानु भक्त पोडले अर्थाखांची, पद्मराज सुबेदी शामिल है।

राजकीय बाल गृह में तीन बच्चों की हुई मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

डाॅ0 एस चनप्पा ने बताया कि पुलिस को पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि गिरोह में शामिल महिला ममुताज और दूसरे सदस्य लोगों को फर्जी स्कीम का लालच देकर उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो आदि प्राप्त कर लेते थे। उन्हें इसके बदले एक हजार रूपए दे देते थे। प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर यह गिरोह मोबाइल सिम खरीद लेते थे और सिम नंबर के जरिए केवाईसी को अपडेट कर नया खाता बना लेते थे। उसके बाद ये दूसरे लोगों को फर्जी स्कीमों और सट्टे में रूपए दोगुने करने का लालच देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। फर्जी सिम से खाता चालू करने में नेपाल निवासी मदद करते थे। इसके बदले में उन्हें 6000 रूपए व्यक्ति प्राप्त होते थे। यह गिरोह आन लाइन आईडी बनाकर पूरे देश में ठगी के काम में लगा हुआ था।

एसएसपी ने बताया कि तफ्तीश में यह बात भी सामने आई है कि गिरोह आईपीएल,फुटबाल और खेल प्रतियोगिताओं में सट्टे पर आधारित योजनाओं में पैसा लगाकर उसे दोगुना कर लौटाने का लालच देते थे। पुलिस ने कई ऐसी साइटों की जानकारी प्राप्त की है] जिनके जरिए ठगी की जाती थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में अभी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। उन्हें उम्मीद है कि इस गिरोह के तार विदेशों से भी जुड़े हो सकते हैं और कई बड़े नामों का खुलासा भी हो सकता है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsऑनलाइन ठगी
Previous Post

देवरिया : सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव की तैयारी पूरी, 14 प्रत्याशी मैदान में

Next Post

शाहजहांपुर : घर के बटवारे को लेकर हुए विवाद में कलयुगी बेटे ने मां को जिंदा जलाया

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सर्वोदय विद्यालयों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत, सुस्पष्ट नियमावली के साथ प्रभावी प्रबंधन व्यवस्था बने: मुख्यमंत्री

20/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

निर्यात बढ़ाकर किसानों, युवाओं और महिला उद्यमियों की आय बढ़ाना लक्ष्य: केशव मौर्य

20/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले—कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

20/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आईटीआई को उद्योगों से जोड़कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएं : मुख्यमंत्री याेगी

20/08/2026
Charanjit Singh Channi
Main Slider

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे 63 साल की उम्र में भी पढ़ाई, पीयू में दी एमए की परीक्षा

20/08/2026
Next Post
जिंदा जलाया

शाहजहांपुर : घर के बटवारे को लेकर हुए विवाद में कलयुगी बेटे ने मां को जिंदा जलाया

यह भी पढ़ें

Kanwariyas

हरिद्वार जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए रोडवेज की 250 बसें तैयार

06/07/2023
stuffed bell peppers

चाय का स्वाद बढ़ा देगी मिर्च की ये चटपटी रेसिपी

12/10/2025
acussed wife arrested

प्रेम संबंध में बाधा बने पति की हत्या, कातिल पत्नी भतीजे समेत गिरफ्तार

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version