Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत के राष्ट्रीय खेल में दस नए चेहरों को जगह मिली

Ten new faces find place in India's national sport for Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम में दस नए चेहरों को जगह दी गई है जबकि चोट के कारण रियो ओलंपिक 2016 खेलने से चूके अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा (Birendra Lakra) की वापसी हुई है। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने अगले महीने होने वाले ओलंपिक (Tokyo Olympics) के लिए शुक्रवार को भारतीय पुरुष टीम का ऐलान किया। इसमें अनुभवी खिलाड़ियों में गोलकीपर पी आर श्रीजेश , मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार और फॉरवर्ड मनदीप सिंह शामिल हैं जो पहले ओलंपिक खेल चुके हैं।

अनुभवी प्लेमेकर एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह और रमनदीप सिंह टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। घुटने की चोट के कारण रियो ओलंपिक से बाहर रहे लाकड़ा ने टीम में वापसी की है। टीम चयन के बारे में मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, “अंतिम 16 खिलाड़ियों का चयन आसान नहीं था क्योंकि सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली और ऊर्जावान हैं। सभी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे और एक टीम के रूप में अच्छा खेल रहे थे।” उन्होंने कहा, “उन्हें पता है कि ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के क्या मायने होते हैं। अब हम उसी जोश के साथ अभ्यास करते रहेंगे और एक इकाई के रूप में टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।” भारतीय टीम ने ओलंपिक के इतिहास में 11 पदक जीते हैं जिनमें आठ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल है। हालांकि भारत ने आखिरी बार मॉस्को ओलंपिक 1980 में ओलंपिक पदक जीता था। पिछले कुछ साल में भारत ने 2016 और 2018 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी , 2017 एशिया कप और 2019 विश्व सीरीज जीते हैं।

पूजा बत्रा ने साझा की अपनी थ्रोबैक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

भारतीय टीम :

गोलकीपर : पी आर श्रीजेश

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकड़ा

मिडफील्डर : हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, सुमित

फॉरवर्ड : शमशेर सिंह , दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित उपाध्याय, मनदीप सिंह।

 

Exit mobile version