Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुशीनगर : पटाखा गोदाम में विस्फोट, चार की मौत, नौ झुलसे

पटाखा गोदाम में विस्फोट

पटाखा गोदाम में विस्फोट

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक अवैध पटाखा गोदाम  में बुधवार सुबह अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं।

सभी मृतक एक ही परिवार के हैं,

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, दिवाली के मौके पर सप्लाई के लिए लोग सुबह से ही पटाखा बना रहे थे तभी अचानक से विस्फोट हो गया।

मंदिर में नमाज पढ़ने के आरोपी फैसल खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए, पुलिस ने किया आइसोलेट

पुलिस के मुताबिक, कप्तानगंज थाने के वार्ड नंबर 11 की घनी आबादी में यह अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। जिस मकान में विस्फोट हुआ, उसके आस-पास के तीन मकान भी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

सूचना के बाद पुलिस, फायरब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 6 लोगों को मलबे से घायल अवस्था में निकाला गया है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, मलबे में कई अन्य  लोग भी फंसे हो सकते हैं। साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

Exit mobile version