Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दस हजार की ईनामी महिला अभियुक्त गिरफ्तार

Arrested

Arrested

फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम ने 10 हजार रुपये की इनामी महिला अभियुक्त को गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेजा है।

थानाध्यक्ष बसई मौहम्मदपुर कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने महिला पुलिस टीम के साथ सूचना पर थाना बसई मोहम्मदपुर पर पंजीकृत कई मुकदमों में वांछित चल रही अभियुक्ता पुष्पा देवी पत्नी महाराज सिंह निवासी सोफीपुर थाना बसई मौहम्मदपुर को गढ़ी तिवारी तिराहे से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। उसे कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

Exit mobile version