Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने की सन्यास की घोषणा, ये होगा उनका लास्ट सीजन

Sania Mirza

Sania Mirza

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं सानिया ने कहा है कि 2022 उनका आखिरी सीजन होगा। यानी इस साल वह आखिरी बार कोर्ट पर दिखेंगी। बुधवार को उन्हें महिला डबल्स के पहले राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

उनकी और यूक्रेन की नादिया किचेनोक की जोड़ी को स्लोवेनिया की तमारा जिडानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने 4-6 6-7(5) से हरा दिया। इस तरह वो महिला डबल्स के पहले मुकाबले में ही हारकर बाहर हो गईं। हालांकि, ऑस्ट्रेलियन ओपन में अभी सानिया मिक्स्ड डबल्स का मैच खेलेंगी। उन्होंने अमेरिका के राजीव राम के साथ जोड़ी बनाई है।

सानिया ने कहा- 2022 मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं हफ्ते दर हफ्ते आगे की तैयारी कर रही हूं, लेकिन ये पक्का नहीं है कि मैं आगे पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं। पहले दौर में हारने के बाद सानिया ने कहा कि मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं, लेकिन अब शरीर साथ नहीं दे पा रहा। ये मेरे लिए सबसे बड़ा दुख है।

सानिया मिर्जा ने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।

35 साल की सानिया भारत की सबसे बड़ी महिला टेनिस स्टार हैं। उन्होंने टेनिस में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2003 में की थी। पिछले 19 साल से वह लगातार टेनिस खेल रही हैं और कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत की जीत भी दिलाई है। वह अपने करियर में डबल्स में नंबर-1 भी रह चुकी हैं।

दुनिया के सबसे उम्रदराज बुजुर्ग का निधन, परिवार में 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र

सानिया ने महिला एकल के भी मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने अपने से अच्छी रैंक वाली कई खिलाड़ियों को हराया। उन्होंने अपने सिंगल्स करियर में स्वेतलाना कुज्नेत्सोव, वेरा ज्वोनारेवा, मैरियन बोर्तोली, पूर्व नंबर-एक मार्टिना हिंगिस, दिनारा सफिना और विक्टोरिया अजारेंका जैसी स्टार खिलाड़ियों को हराया है।

सानिया को कलाई में चोट के कारण सिंगल्स से हटना पड़ा था। भारत की दो महिला टेनिस खिलाड़ियों ने अब तक डब्ल्यूटीए टाइटल जीता है। सानिया उनमें से एक हैं। वह सिंगल्स में शीर्ष 100 में पहुंचने वाली अकेली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। सानिया ने 2010 में पाकिस्तान के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान शोएब मलिक से शादी की।

Exit mobile version