Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस राज्य में भी पकड़ा गया टेरर मॉड्यूल, विस्फोटक और हथियार बरामद

Islamic State

Islamic State

पंजाब में टेरर मॉड्यूल पकड़ा गया है। इसे फिरोजपुर के ममदोत सेसंचालित किया जा रहा था। पकड़े गए संदिग्धों के पास से पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल, 10 कारतूस और दो मैगजीन बरामद की है। बताया जा रहा है कि ये संदिग्ध पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाते थे।

जानकारी के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक फिरोजपुर के वसई गांव से पुलिस ने स्लीपर सेल का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने पिता और अन्य साथियों के साथ मिलकर पाकिस्तान से आए हथियारों और गोला-बारूदों की डिलीवरी करता था।

आरोपियों के पास से दो हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल, 10 कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई है।

कृषि क़ानूनों का एक साल पूरा, अकाली दल का विरोध प्रदर्शन जारी

आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि 13 बार पाकिस्तानी ड्रोन से उनके पास ये सब हथियार और गोला-बारूद पहुंचे थे। जिसके बाद इन हथियारों और गोला-बारूद को खेत में दबा दिया था।

पुलिस ने फिलहाल तमाम विस्फोटक और हथियारों को बरामद कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक ये टेरर मॉड्यूल भी पंजाब में टिफिन बम की साजिश रचने वाले गुरमुख सिंह रोडे ने तैयार किया था। फिलहाल गुरमुख सिंह रोडे पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है और लगातार एक के बाद एक खुलासे कर रहा है।

Exit mobile version