• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्लैक फंगस का बढ़ा आतंक, KGMU में 508 के पार नए मामले

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
black fungus

black fungus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अभी कोरोना महामारी उत्तर प्रदेश में काबू में आई थी कि म्युकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के आंकड़ों ने डराना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ में हर दिन ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में ब्लैक फंगस के मामले अब बढ़कर पांच सौ का आंकड़ा पार कर चुके हैं। ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या अब 508 के पार पहुंच गई है।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता, डॉक्टर सुधीर ने बताया कि ब्लैक फंगस के मामले अब बढ़कर केजीएमयू में 508 के पार हो गए हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में किसी भी मरीज की मौत ब्लैक फंगस से नहीं हुई है। डॉक्टर सुधीर ने आजतक से कहा कि अभी तक फंगस के जो मरीज पाए गए हैं, उनमें से लगभग 373 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है।

ब्लैक फंगस से मौत के आंकड़ों की बात करें तो लगभग 61 लोग इस बीमारी की वजह से जान गंवा चुके हैं। ब्लैक फंगस की जांच के लिए, केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को एडवांस माइकोलाजी डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर स्वीकृति दी गई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में ही माइकोलॉजी सेंटर बनाया गया है। यहां ब्लैक फंगस की जांच शुरू हो चुकी है। साथ ही साथ, फंगस की मॉलिक्यूलर और जेनेटिक की भी टेस्टिंग की भी की जा रही है।

समुद्र तट पर मिला लापता विमान का मलबा, सभी 28 यात्रियों की मौत

केजीएमयू में जीनोम टेस्टिंग पर जोर

डॉक्टर सुधीर के मुताबिक केजीएमयू में स्थापित, माइकोलॉजी सेंटर, उत्तर प्रदेश में पहला सेंटर है जहां फंगस और जीनोम टेस्टिंग की जा रही है। केजीएमयू के साथ-साथ, देश में कुल अन्य 13 सेंटर भी बनाए गए हैं। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में माइकोलॉजी सेंटर स्थापित होने से एन्टीफंगल ड्रग्स का खून में स्तर पता किया जाता है। जिसके बाद सही ट्रीटमेंट की टेस्टिंग की जाती है, जिससे एंटी फंगल ड्रग्स के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकेगा।

क्या है ब्लैक फंगस?

ब्लैक फंगस या म्युकर माइकोसिस एक तरह का फंगल इन्फेक्शन है. कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों पर इसका सबसे ज्यादा खतरा बना है। उन लोगों में आसानी से यह बीमारी फैलती है, जो किसी न किसी बीमारी से पहले से ही जूझ रहे हैं। जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोरो होती है, यह बीमारी उन्हें आसानी से अपनी जद में लेती है।

अनियंत्रित डायबिटीज, स्टेरॉयड की वजह से खराब इम्युनिटी, ज्यादा दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहना, कैंसर या जिन लोगों ने कोई अंग ट्रांसप्लांट कराया है, ऐसे मरीजों में इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा है।

Tags: black fungusblack fungus in lucknowKGMULucknow News
Previous Post

समुद्र तट पर मिला लापता विमान का मलबा, सभी 28 यात्रियों की मौत

Next Post

अब बंगाल में मनाया जाएगा ‘खेला होबे दिवस’, ममता बनर्जी ने किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

blackhead
Main Slider

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Next Post

अब बंगाल में मनाया जाएगा 'खेला होबे दिवस', ममता बनर्जी ने किया ऐलान

यह भी पढ़ें

Tulsi

खरमास में तुलसी के पास न रखें ये चीजें, खत्म हो जाएगी घर की सुख-शांति

17/12/2023
CM Yogi

बी-पैक्स इकाइयों की क्रेडिट लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख होगी : सीएम योगी

21/03/2025
जेपी नड्डा JP Nadda

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो ठप हो जाएगें विकास के कार्य : जेपी नड्डा

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version