Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

झारखंड में हाथियों का आतंक, अबतक 5 लोगों की मौत

हजारीबाग। देश से आए दिन कई तरह के अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते है इस बीच एक और मामला सामने आया है जिसमे झारखंड के हजारीबाग में जंगली हाथियों ने 5 व्यक्तियों को कुचलकर मार डाला। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। तीन अलग-अलग घटनाओं में हाथियों ने पांच व्यक्तियों की जान ले ली। सोमवार को वन विभाग के अफसरों ने खबर दी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये मामला हजारीबाग सिंघभूम जिले का है। हजारीबाग जिले के कटकुमडग वन इलाके के कुपा गांव की दो महिलाओं को हाथियों ने रौंद दिया। वन विभाग पश्चिम के डीएफओ आर एन मिश्रा ने कहा कि, दोनों सुबह जंगल की तरफ लकड़ी लाने के लिए निकली थीं। इसी के चलते हाथी ने दोनों को कुचल डाला। दोनों महिलाओं की उम्र पचास साल बताई जा रही है। दुमका से लेकर कोल्हान और छोटानागपुर से लेकर पलामू तक हाथियों का आतंक है। हजारीबाग में बीते 24 घंटो में 5 लोग हाथियों के शिकार हो चुके हैं।

दिल्ली सरकार प्रदूषण को लेकर सख्त, कहा- चलाएंगे ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ मुहिम

प्रशासन ने की मुआवजे की घोषणा

वहीं, सिंघभूम जिले के चकुलिया थाना इलाके के घाघरा गांव के 62 साल के एक वृद्ध को हाथी ने कुचल दिया, जबकि, हजारीबाग के सिरशी गांव के 66 साल के वृद्ध को भी हाथी ने रविवार को रौंद दिया। वन विभाग ने मरने वालों के परिवार वालों को 25 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ-साथ प्रशासन से भी सहायता करने की अपील करने की बात कही है।

बता दें कि, हजारीबाग तथा सिंघभूम जिलों में दिन प्रतिदिन हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। आए दिन बड़े आँकड़े में हाथी जंगल से रिहायशी क्षेत्रों के बीच पहुंच जाते हैं। इस के चलते मकानों, फसलों तथा व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते हैं।

Exit mobile version