• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असम में आतंकवाद और उग्रवाद घटा, राज्य प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है : राजनाथ

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, असम, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
rajnath singh

rajnath singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि असम में आतंकवाद एवं उग्रवाद कम हुआ है जिससे सरकार की विकास गतिविधियों को गति मिली है।

यहां एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि असम में शांति लौटी है और राज्य में गत पांच साल के भाजपा शासन के दौरान दर्जनों उग्रवादी संगठनों ने हथियार डाले हैं। उन्होंने कहा, जब मुझसे विश्वनाथ आने को कहा गया तो वर्ष 2014 में हुई आदिवासियों के नरसंहार की घटना मेरे दिमाग में आई, लेकिन अब हालात सुधर गए हैं। इलाके में शांति बहाल होने से बेहतर और कोई खबर नहीं हो सकती। आदिवासियों की हत्या की घटना के समय गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में जब कार्यभार संभाला तो केंद्र ने आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म करने का बीड़ा उठाया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, पिछले पांच वर्षों में कई उग्रवादी संगठनों ने हथियार डाले हैं। असम में स्थिति काफी सुधरी है। राज्य प्रगति के पथ पर है।   रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा के बड़े हिस्से को सील किया है और नदी सीमा वाले इलाके में इलेक्ट्रानिक निगरानी की व्यवस्था की है।

देवस्थानम बोर्ड और गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने संबंधी निर्णय बदलेगी सरकार

उन्होंने कहा, हमने धुबरी से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा सील की है और जो थोड़ा हिस्सा बिना तारबंदी के रह गया है उसे भी भाजपा के असम की सत्ता में आने के बाद पूरी तरह सील किया जाएगा।   राजनाथ सिंह ने कहा कि त्रिपुरा में भी भाजपा सरकार पड़ोसी देश से अवैध आव्रजन रोकने के लिए कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा कि भाजपा असम और पूर्वाेत्तर की गरिमा कायम रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 2016 से पहले असम में कांग्रेस की सरकार थी। आप सब बेहतर जानते हैं कि 15 वर्षों के शासनकाल में उन्होंने क्या विकास कार्य किए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस नेताओं से पूछें कि असम में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास के क्या काम किए। सिंह ने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा,  कांग्रेस ने इतने वर्षों में विकास के जो काम नहीं किए, उसे राज्य में पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में भाजपा के शासन में किया गया है।

Tags: assam newsNational newsराजनाथ सिंह ने कहा कि असम में शांति लौटी है और राज्य में गत पांच साल के भाजपा शासन के दौरान दर्जनों उग्रवादी संगठनों ने हथियार डाले हैं
Previous Post

इन मंत्रों के साथ करें भोलेनाथ की पूजा, मिलेगा मनचाहे साथी का आशीर्वाद

Next Post

रेडीमेड गारमेंट्स का हब बनने की ओर बढ़ा गोरखपुर, बढ़ी उद्यमियों की दिलचस्पी

Writer D

Writer D

Related Posts

Lipstick
Main Slider

एक्सपायर्ड लिपस्टिक को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज

28/01/2026
lips
Main Slider

काले होंठों को भी मिलेगा गुलाबी निखार, ट्राई करें ये टिप्स

28/01/2026
road safety
उत्तर प्रदेश

यातायात के ‘रक्षक’ बनेंगे युवा, परिवहन विभाग ने स्काउट्स और एनसीसी कैडेट्स को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर

27/01/2026
Republic Day
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख विद्यालयों में फहरा तिरंगा, 375 शिक्षा रथों से जन-जन तक पहुंचा शिक्षा का संदेश

27/01/2026
Food Safety
उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं की सहूलियत सीएम योगी की सर्वोच्च प्राथमिकता

27/01/2026
Next Post
gorakhpur become garment hub

रेडीमेड गारमेंट्स का हब बनने की ओर बढ़ा गोरखपुर, बढ़ी उद्यमियों की दिलचस्पी

यह भी पढ़ें

Mango Shake

इस शेक के है सब दीवाने, जायके और सेहत दोनों के लिहाज से है परफेक्ट

14/07/2025
Bhanvi Singh

भानवी सिंह ने सीएम योगी से की फरियाद, पोस्ट कर मांगा इंसाफ

02/08/2024
roti

इस रोटियां खाने के होते है गजब के फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

17/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version