• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अयोध्या की बुनियाद हिला देंगे…’, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

Writer D by Writer D
11/11/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Terrorist Pannu

Terrorist Pannu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोरंटो। कनाडा की शह से खालिस्तानियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब वे हिंदुओं की आस्था के सबसे बड़े केंद्र अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) को निशाना बनाने की धमकी देने लगे हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Pannu) ने वीडियो जारी करते हुए राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। वीडियो में पन्नू (Pannu) ने कनाडा के हिंदू सांसद चंद्र आर्य को भी थ्रेट दिया है।

सिख फॉर जस्टिस (SFJ) नामक आतंकी संगठन के चीफ पन्नू ने जारी विडियो में कहा,’16 और 17 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर में हिंसा होगी।’ बताया जा रहा है कि पन्नू ने यह वीडियो कनाडा के ब्रैम्पटन में रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में राम मंदिर के साथ-साथ कई दूसरे हिंदू धार्मिक स्थलों के खिलाफ हिंसा भड़काने की धमकी भी दी गई है।

वीडियो में पन्नू (Pannu) ने आगे कहा,’हम हिंदुत्व विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे।’ पन्नू की इस धमकी को भारत के सबसे पवित्र स्थलों में से एक (राम मंदिर) के लिए बड़े खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। पन्नू के वीडियो में पीएम मोदी की अयोध्या राम मंदिर में प्रार्थना करते हुए तस्वीरें भी दिखाई गई हैं। खालिस्तानी आतंकी ने कनाडा में रहने वाले भारतीयों को हिंदू मंदिरों पर हो रहे खालिस्तानी हमलों से दूर रहने की भी धमकी दी है।

पहले भी धमकी दे चुका है खालिस्तानी पन्नू (Pannu) 

ऐसा नहीं है कि पन्नू ने पहली बार भारत के खिलाफ कोई धमकी दी है। इससे पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत को धमकी देते हुए प्लेन उड़ाने की बात कही थी। पन्नू ने कहा था कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है। पन्नू ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 1 से 19 नवंबर तक एअर इंडिया में उड़ान न भरने की चेतावनी दी थी।

कौन है आतंकी पन्नू (Pannu)

गुरपतवंत सिंह पन्नू (Pannu) पंजाब में पैदा हुआ। पढ़ाई भी यहीं से की। अभी विदेश में है। कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में रहता है। उसके पास इन दोनों देशों की नागरिकता है। बाहर से ही भारत में आतंकी हमले करने की धमकी देता है। भारत के एक डोजियर के मुताबिक, 1947 में बंटवारे के बाद पन्नू का परिवार पाकिस्तान से अमृतसर के खानकोट गांव आ गया था।

पन्नू (Pannu) का जन्म 14 फरवरी 1967 को हुआ था। पन्नू के पिता पंजाब में एक कंपनी में काम करते थे। उसका एक भाई भी है, जो विदेश में ही रहता है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। पन्नू ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। वो अमेरिका में अभी वकालत कर रहा है। पन्नू ने साल 2007 में ‘सिख फॉर जस्टिस’ संगठन बनाया था। जुलाई 2020 में भारत ने पन्नू को आतंकी घोषित किया था। पन्नू आईएसआई की मदद से खालिस्तान की मुहिम चला रहा है।

Tags: canada newsinternational NewsKhalistani terrorist Pannuram mandir
Previous Post

देश को मिला नया CJI, राष्ट्रपति ने संजीव खन्ना को दिलाई शपथ

Next Post

रूसी मीडिया की शर्मनाक हरकत, ट्रंप की जीत के बाद मेलानिया ट्रंप की न्यूड तस्वीरें प्रसारित कीं

Writer D

Writer D

Related Posts

1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

‘SHE for STEM’ कार्यक्रम से सशक्त होंगी बेटियाँ, विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री

31/03/2026
Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Main Slider

नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

31/03/2026
Next Post
Melania Trump

रूसी मीडिया की शर्मनाक हरकत, ट्रंप की जीत के बाद मेलानिया ट्रंप की न्यूड तस्वीरें प्रसारित कीं

यह भी पढ़ें

jaishankar

पाक-चीन पर जयशंकर ने कसा तंज, कहा- आतंकवाद का मुकाबला करने को भारत-अमेरिका एकजुट

29/07/2021
Deoria Massacre

देवरिया नरसंहार मामले में चार और गिरफ्तार

05/10/2023
bus

रक्षाबंधन पर माताओं व बहनों को सीएम योगी का तोहफा, रोडवेज के साथ ही सिटी बसों में निशुल्क होगी यात्रा

28/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version