Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों पर फेंका ग्रेनेड, दो घायल

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

शोपियां। कश्मीर में आतंकियों द्वारा प्रवासियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है। पुलिस के मुताबिक आतंकियों (terrorists)  ने मजदूरों पर ग्रेनेड (grenade) फेंका है। इसमें दो मजदूर घायल हो गए हैं।

हालांकि शुरुआत में ये जानकारी निकलकर सामने आ रही थी कि ये गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मजदूर घायल हो गए हैं। लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि ये आतंकी हमला है। सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना नहीं है।

धमाके में 2 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जैसे ही ब्लास्ट हुआ, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे।

JNU में पेड़ से लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि आतंकियों (terrorists) ने प्रवासियों पर ग्रेनेड (grenade) से हमला किया है। इसमें दो मजदूर घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने शोपियां के अगलर ज़ैनापोरा क्षेत्र में एक ग्रेनेड फेंका, इसमें 2 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Exit mobile version