Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में आतंकी ढेर, सेना के दो जवान घायल

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और अज्ञात आतंकवादियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया, जबकि दो जवान घायल हो गए।

यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के कनिगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की एक गुप्त सूचना पर घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा बल के जवान तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चलायी. अधिकारी ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई।

मिट्टी का कण-कण गूंज रहा है, सरकार को सुनना पड़ेगा : राहुल

अधिकारी ने कहा कि जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान के साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में दो सैनिक घायल हो गए और उन्हें चिकित्सा इकाई ले जाया गया है। आखिरी सूचना मिलने तक अभियान जारी था और आगे के विवरणों की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version