Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ठाणे : सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कार में सवार लोग मुंबई में अपना काम पूरा करके बुधवार देर रात घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार भिवंडी के मनकोली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार डिवाइडर से टकराकर विपरीत लेन में चली गई और सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हाे गयी।

सबसे बड़ा Cyber Attack : ओबामा, बिल गेट्स समेत कई दिग्गजों के Twitter अकाउंट हैक

हादसे में चालक सहित दो लोगाें की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान विशाल भोये (चालक) और अमोल वाबल के रूप में की गई है। नारपोली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version