Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नहर से खेत में दिखा 12 फीट लंबा मगरमच्छ, देख हुये सभी हैरान

crocodile

मगरमच्छ

लाइफ़स्टाइल डेस्क। गुजरात के वडोदरा जिले के रावल गांव के खेत में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। 12 फीट लंबे इस मगरमच्छ को काबू करने में गांव वालों के पसीने छूट गए। हालांकि चार घंटों की मशक्कत के बाद उस मगरमच्छ को काबू किया जा सका। वन विभाग के ​अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर उसे देखा गया था, जिसके बाद वन विभाग को इसके बारे में सूचना दी गई।

एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म् ट्विटर पर मगरमच्छ को पकड़ने का वीडियो शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि वडोदरा के रावल गांव के खेतों में घुस आए 12 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ लिया गया और उसे वन विभाग को सौंप दिया गया।

एक वनधिकारी ने बताया कि उस मगरमच्छ को चार घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा और फिर उसे पास की नहर में छोड़ दिया गया। उस नहर में बहुत सारे मगरमच्छ रहते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में इस क्षेत्र में मगरमच्छ के खेत में घुस आने की यह तीसरी घटना है।

रावल गांव में नर्मदा नहर सोलर प्लांट स्टेशन है, वह विशालकाय मगरमच्छ वहां से खेतों में आया था। इस नहर की मदद से गांव वाले अपने खेतों की सिंचाई करते हैं।

उस मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ लोग उस मगरमच्छ को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर वहां पहुंची वन विभाग की टीम को भी उस मगरमच्छ को पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version