Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लूट के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

arrested

प्रसपा नेता गिरफ्तार

लखनऊ। लूट के आरोप में फरार चल रहे आरोपित को नगराम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मा0 न्यायालय ने गैर जमानती वारण्ट जारी किया था।

थाना प्रभारी नगराम ने बताया कि शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इलाके में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा।

कोविड अस्पताल में भर्ती के नाम पर डेढ़ करोड की ठगी, CMO ऑफिस के बाबू पर लगा आरोप

इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम ग्राम गढ़ा नगराम निवासी अर्जुन बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ पूर्व में लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था।

आरोपित के खिलाफ मा0 न्यायालय ने गैर जमानती वारण्ट जारी किया था। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया है।

Exit mobile version