Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक वर्ष बाद दबोचा दुराचार का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2019 में दर्ज हुआ था मुकदमा

rape accused arrested

rape accused arrested

लखनऊ। आशियाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से दुष्कर्म के आरोप में एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ युवती ने 2019 में मुकदमा दर्ज कराया था।

आशियाना थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिर तारी के लिए बंगला बाजार चौराहे के पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। चौराहे के पास भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम ग्राम मुहारी खेड़ा गोसाईगंज निवासी अजीत सिंह बताया है।

आटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश,  चोरी की स्कूटी समेत दो गिरफ्तार

बकौल पुलिस वर्ष 2019 में इलाके में रहने वाली युवती ने अजीत के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पीडि़ता का कहना था कि अजीत ने उसे प्रेम जाल में फंसाया था। अजीत की बातों में आकर युवती उसके साथ चली गई थी।

आरोपित ने जहां युवती के साथ दुराचार कर दिया था और भाग निकला था। पीडि़ता ने वापस आकर आरोपित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया है।

Exit mobile version