• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 से 18 वर्ष आयु वर्ग को भी लगेगा कोरोना का टीका : सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, देवरिया, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कोविड प्रबंधन का जायजा लेने देवरिया पहुंचे। यहां ग्रामीणों से कहा कि कोरोना नियंत्रण में प्रधानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं, विकास भवन स्थित सभागार में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट कराने वाला राज्य उप्र है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग को भी टीका लगेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 04 करोड़ 77 लाख कोरोना जांच करा चुके हैं। उत्तर प्रदेश तेजी से सुरक्षित स्थिति की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ अभियान तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों ने आशंका जाहिर की थी कि मई में प्रतिदिन एक लाख तक कोरोना संक्रमण के मामले आने लगेंगे, 15 मई तक कुल एक्टिव केस 30 लाख तक हो जाएंगे। लेकिन गांव से लेकर मोहल्लों तक अर्ली एंड अग्रेसिव कैम्पेन चलाया गया। 30 अप्रैल को पीक टाइम पर कोरोना के कुल एक्टिव केस 3.10 लाख थे, जो आज 62 हजार के आसपास आ गए हैं।

जनपद देवरिया में पत्रकार बंधुओं से वार्ता… https://t.co/dBCfu03uTY

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 26, 2021

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पॉजिटिविटी औसतन 03 फीसद के आसपास रह गई है। वहीं, कोविड से रिकवरी रेट 95 फीसद हो गया है। जिले की समीक्षा में पॉजिटिविटी रेट 03 फीसद के करीब और रिकवरी रेट 93 फीसद से अधिक है।

योगी ने कहा कि ऑक्सीजन के मामले में प्रदेश के सभी जिलों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। राज्य में 300 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। 20 हजार ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मंगाए गए हैं, इतने और नए मंगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की थर्ड वेव से बच्चों को बचाने के लिए अभी से दवा-इलाज की व्यवस्था की जा रही है। देवरिया में 20 बेड का नया पीकू, लार में मिनी पीकू बनेगा। यहां 15 बेड का एक पीकू पहले से है।

यूपी में पोस्ट कोविड मरीजों का सरकार फ्री में करेगी इलाज, शासनादेश जारी

इसके पहले कतरारी गांव में ग्रामीणों से बातचीत में योगी ने कहा कि गांव-गांव में बनी निगरानी समितियों और ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधान व निगरानी समिति के सदस्य अपने गांव को कोरोना से मुक्त गांव बनाने का संकल्प लें।

गांव की प्रधान सपना मिश्रा से मुख्यमंत्री ने कहा कि वह और निगरानी समिति के सदस्य यह जरूर देखें कि बाहर से आने वाले ग्रामीण को पहले क्वारन्टीन सेंटर पर रखा जाए। किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण का लक्षण दिखे तो उसकी जांच कराई जाए। होम आइसोलेट करते हुए मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाए। सबको कोविड टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में इंसेफेलाइटिस को लेकर भी सतत जागरूक रहने की आवश्यकता है।

कुशीनगर में सीएम योगी बोले- कोविड के इलाज में नहीं होने देंगे कोई कमी

कतरारी गांव में ग्रामीणों से संवाद करने के बाद योगी मझगावां स्थित पीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने कोविड टीकाकरण का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पताल के कंट्रोल रूम और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। सबसे पहले कोविड अस्पताल पहुंचे और व्यवस्था देखने से पूर्व यहां स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।

यहां एंबुलेंस व्यवस्था का भी गहन जायजा लिए। वहीं, देवरिया के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पर प्राइवेट कोविड अस्पतालों में मरीजों के इलाज की सीसीटीवी कैमरों से लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था का भी निरीक्षण किए।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

यूपी में पोस्ट कोविड मरीजों का सरकार फ्री में करेगी इलाज, शासनादेश जारी

Next Post

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी व उनके शिष्य आनंद का विवाद समाप्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Next Post
Akhara Parishada

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी व उनके शिष्य आनंद का विवाद समाप्त

यह भी पढ़ें

wedding party

शादी की दावत में पहुंचे 350 मेहमान, वर-वधू के पिता समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

25/11/2020
navy

10वीं पास के लिए इंडियन नेवी में बंपर भर्ती, पढे पूरी डिटेल

18/02/2021
CM Yogi l

टिफिन सहभोज में सामान्य कार्यकर्ता की तरह दिखे सीएम योगी

04/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version