Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में विसर्जित हुई दिवंगत मोतीलाल वोरा की अस्थियां

motilal vora

अस्थि विसर्जन

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा की अस्थियों को गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रवाहित किया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अरूण वाेरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पिता की अस्थियों को गंगा.यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान वहां कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे।

पूर्व राज्यपाल का अस्थि कलश लेकर अरुण वोरा सहित परिवर के अन्य लोगो के साथ सुबह 10.26 पर बमरौली एयरपोर्ट पहुँचे जहाँ कांग्रेस के नेताओं ने अस्थि कलश को पुष्पांजलि अर्पित की। हवाई अड्डे से अस्थिकलश को संगम घाट लाया गया। संगम पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से ही व्यवस्था कर रखी थी। संगम के वीआइपी घाट से परिजन एवं प्रमोद तिवारी समेत कांग्रेसी नेताओं को पांच नावों से संगम ले जाया गया जहां वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थियों को प्रवाहित किया गया।

किसान ठंड में 32 दिनों से सड़कों पर सोने को क्यूं हैं मजबूर : अरविंद केजरीवाल

अस्थि विसर्जन के पश्चात वहां मौजूद कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया। श्री प्रमोद तिवारी का कहना था कि वोरा जी का प्रयागराज से विशेष लगाव था। उन्होंने राज्यपाल कार्यकाल के दौरान शहर के लिये कई योजनाएं दी।

इस अवसर पर उज्वल शुक्ला, अरुण तिवारी, रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, सुधाकर तिवारी, विवेकानंद पाठक, मुकुन्द तिवारी, मक़सूद खान, तलत अज़ीम, हसीब अहमद, फुज़ैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, सुरेश यादव, समेत अनेक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का दिल्ली के फोर्टिंस अस्पताल में सोमवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण श्री वोरा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Exit mobile version