Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

Punjab Congress

Punjab Congress

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी अब चरम पर पहुंच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के बाद पार्टी में प्रताप सिंह बाजवा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 15 कांग्रेस विधायकों के साथ चंडीगढ़ में बैठक कर राहुल गांधी से मुलाकात करने का फैसला लिया। इसके बाद विधायकों ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है।

विधायक पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात और नेताओं के बीच चल रहे विवाद को लेकर राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। इसी बीच प्रताप सिंह बाजवा भी दिल्ली पहुंचे हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल 6 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचे थे। प्रताप सिंह बाजवा के सरकारी आवास पर जाकर उसके साथ मीटिंग की थी।

भूपेश बघेल के कार्यक्रमों में खुलकर चन्नी समर्थकों ने अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के खिलाफ नारेबाजी की है। कई जगह तो पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की नौबत भी आई है। पार्टी अभी तक दो वरिष्ठ नेताओं की आपसी कलह को समाप्त नहीं कर सकी थी कि अब प्रताप बाजवा गुट भी सक्रिय हो गया है।

खास बात यह है कि बाजवा के समर्थन में 15 विधायक आ गए हैं। ऐसे में पंजाब कांग्रेस का विवाद और गहराएगा।

Exit mobile version