Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मॉनसून में और बढ़ जाती हैं उत्तराखंड की खूबसूरती, लेकिन इन जगहों पर घूमना पड़ सकता है भारी

uttarakhand

uttarakhand

इस समय भारत के लगभग सभी हिस्से में मानसून का आगमन ही चुका है। बारिश भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का काम करती है। इस दौरान मौसम बहुत ही सुहावना हो जाता है। ऐसे में मानसून का लुत्फ़ उठाने के लिए कई लोग घूमने के लिए पहाड़ों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में कई लोग घूमने के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) का चुनाव भी करते हैं जिसकी खूबसूरती मॉनसून में और बढ़ जाती हैं। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत हैं कि इस दौरान उन्हीं जगहों पर घूमने जाना चाहिए जहां बारिश में फंसने का कोई रिस्क न हो।

उत्तराखंड (Uttarakhand)में इस मौसम में बादल फटने या पहाड़ गिरने की कई खबरें सामने आती हैं। अगर आप भी उत्तराखंड के हिल स्टेशन में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले उन जगहों के बारे में जान लें, जहां आपको मानसून में जाने से एकदम बचना चाहिए। उत्तराखंड की इन जगहों पर बारिश के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको भी सावधान होने की ज़रूरत है। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में…

केदारनाथ

हिन्दू धर्म के भक्तों के लिए केदारनाथ एक ऐसी जगह है जहां हर साल लाखों लोग घूमने और भगवान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि मानसून के समय यहां जाना खतरे को दावत देने के बराबर है। शायद, आपको याद हो कि साल 2013 में विनाशाकरी बाढ़ का विक्राल रूप देखने मिला था। यह बाढ़ मानसून में ही आई थी। आपको बता दें कि मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 16 किमी पैदल चलना होता है और दौरान भारी बारिश होती है तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

नैनीताल

नैनीताल पूरे उत्तराखंड (Uttarakhand) में सबसे खूबसूरत, लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। नैनीताल उत्तराखंड के अन्य तालों तक जाने का एक आसान जरिया माना जाता है। हनीमून मनाने वालों से लेकर एडवेंचर एक्टिविटी लवर्स तक, हर कोई भारत के लेक सिटी में घूमने के लिए जाता रहता है। नैनीताल में घूमने के लिए कई अद्भुत और करने लायक जगह हैं। अगर आप बरसात के मौसम में यहां जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारी सलाह है कि अभी के लिए आप यहां जाने का प्लान कैंसिल कर दें, क्योंकि पहाड़ों पर किसी समय लैंड स्लाइड की समस्या लोगों को मुश्किलों में डाल सकती है।

अल्मोड़ा

उत्तराखंड (Uttarakhand) का अल्मोड़ा शहर एक बेहद ही खूबसूरत और शांत जगह है। एक खूबसूरत शहर होने के चलते यहां हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। लेकिन अगर आप बारिश के मौसम में यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको सावधान रहने की ज़रूरत है। बारिश के मौसम में यहां कभी भी लैंड स्लाइड की समस्या हो सकती है, इसलिए बारिश में घूमने प्लान आप ड्रॉप ही कर दें। यहां पहुंचने के लिए बस से सफ़र करना पड़ता है और बारिश के मौसम में यात्रा करना सही नहीं माना जाता है।

मसूरी

आपको बता दें कि बारिश के मौसम में मसूरी जाने की गलती कई लोग करते हैं और बाद में पछताते है। इसलिए आप ऐसी गलती न करें कि आपको कोई नुकसान पहुंचे। मसूरी जाने के लिए देहरादून से बस लेनी होती है और जिस सड़क से होकर बसे गुजराती है उसे देखर आपके दिल की धड़कने बढ़ सकती हैं। एक साइड सड़क और दूसरे साइड ऊंचे-ऊंचे पहाड़ कभी भी आपके के लिए मुसीबत बा सकते हैं।

रानीखेत

आमतौर पर लोग इस जगह को “रानी की भूमि” कहते हैं, क्योंकि यह पूरे उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस क्षेत्र में झरने, मानसून के मौसम में और भी खूबसूरत लगने लगते हैं। विदेशी वनस्पति के कारण रानीखेत को इस मौसम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। लेकिन मानसून के इस मौसम में बाहर से आने वालों को सलाह डी जाती हैं कि यहां ना आए या लैंड स्लाइड की समस्या को ध्यान में रखते हुए पहुंचे। वैसे इस शहर में भीड़ भाड़ कम देखी जाती है, यही वजह है कि लोग शांति में घूमने के लिए इस जगह पर आते हैं।

पिथौरागढ़

बारिश के मौसम में न घूमने वाली जगहों में पिथौरागढ़ भी शामिल है। बारिश के मौसम में यहां किसी भी व्यक्ति के लिए जाना कभी भी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। आप कोशिक करें कि सर्दी के समय भी घूमने पहुंचे, क्योंकि सर्दी के मौसम में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। बारिश के मौसम में यहां लैंड स्लाइड की समस्या होती रहती है।

लैंसडाउन

अगर आप प्रकृति की असली सुंदरता देखना चाहते हैं तो लैंसडाउन बेहतरीन जगहों में से एक है। यही नहीं मानसून के मौसम में यहां घूमना स्वर्ग से कम नहीं लगता। इस हिल स्टेशन में कई अद्भुत आकर्षण हैं और मजे के लिए कई एडवेंचर एक्टिविटीज के भी विकल्प हैं, जिन्हें आप अपने ट्रिप में शामिल कर सकते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में लोग इस जगह पर आने से बचते हैं।

Exit mobile version