• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता, हम उनका सम्मान करते हैं : अखिलेश

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बीजेपी समेत सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

अखिलेश ने लिखा, ‘सपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके ज़मीनी कार्यकर्ता हैं। उनका समर्पण और संघर्ष सराहनीय भी होता है और अनुकरणीय भी।’ हम उनकी कोशिश को सलाम भी करते हैं और हाथ बढ़ाकर उनका सम्मान भी करते हैं। जो ‘समाजवादी’ सिद्धांतों के लिए लड़ता है उस कार्यकर्ता को हर जगह मान मिलता है!

सपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके ज़मीनी कार्यकर्ता हैं। उनका समर्पण और संघर्ष सराहनीय भी होता है और अनुकरणीय भी। हम उनकी कोशिश को सलाम भी करते हैं और हाथ बढ़ाकर उनका सम्मान भी करते हैं।

जो ‘समाजवादी’ सिद्धांतों के लिए लड़ता है
उस कार्यकर्ता को हर जगह मान मिलता है!#बाइस_में_बाइसिकल pic.twitter.com/HnDx65LIjx

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 29, 2021

दरअसल, 2022 में सपा सरकार बनाने के लिए अखिलेश यादव पूरी ताकत से जुटे हैं। साथ ही उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को भी चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की है। आजमगढ़ में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सपा सरकार कैसे बनेगी? इसका फार्मूला मिल गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उनका गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया कर सरकार बनाएगा। आजमगढ़ में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अखिलेश लैपटॉप वितरण समारोह के दौरान चुनावी मूड में दिखे।

प्रिंसिपल बना ‘जल्लाद’, छात्र को छत से उल्टा लटकाया, DM ने लिया एक्शन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है। भाजपा के संकल्प पत्र झूठे साबित हुए हैं। साढ़े चार साल से अधिक समय बीत गया लेकिन सरकार अपने सभी वादों को पूरा नहीं कर पाई। किसान परेशान है नौजवान बेरोजगार है, महंगाई चरम पर है।

ऐसे में उनका गठबंधन बहुत कामयाब होगा और प्रदेश में भाजपा सरकार का सफाया कर देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौजवान और मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने का वादा किया था लेकिन साढ़े चार वर्ष बीत गए, लैपटॉप की योजना धरी की धरी रह गई। अब वह टैबलेट बांटने जा रहे हैं लेकिन साढ़े चार साल में जो टैबलेट इन मेधावी छात्रों ने खाया है अब उससे बात बनने वाली नहीं है।

Tags: akhilesh yadavgoogle newshondi samacharLucknow NewsUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

प्रिंसिपल बना ‘जल्लाद’, छात्र को छत से उल्टा लटकाया, DM ने लिया एक्शन

Next Post

यूपीः यात्रियों के लिए खुशखबरी, 2 नवंबर से चलेंगी तीन हजार बसें

Writer D

Writer D

Related Posts

Absconded
Main Slider

ये संकेत बताते हैं की आप एकतरफा प्यार

20/05/2026
Diabetes
Main Slider

इन मीठी चीज़ो का लुत्फ़ उठा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा

20/05/2026
bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
Next Post

यूपीः यात्रियों के लिए खुशखबरी, 2 नवंबर से चलेंगी तीन हजार बसें

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

भाजपा सरकार ने अबतक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया : अखिलेश

03/06/2021
cm dhami

ड्रग्स फ्री देवभूमि मुहिम के महाअभियान में युवा बनें भागीदार: सीएम धामी

02/02/2023
hands

हाथों पर हो रही है झाइयां, इनसे करें इन्हें दूर

01/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version