• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्तव्य पथ पर नहीं दिखेगी बिहार की झांकी, पहली बार इस को एंट्री

Writer D by Writer D
22/01/2026
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Bihar's tableau will not be seen on Kartavya Path.

Bihar's tableau will not be seen on Kartavya Path.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) की परेड शुरू होगी, तो दर्शकों की निगाहें ‘बिहार’ की झांकी तलाशेंगी, लेकिन इस बार वो दिखेगी ही नहीं। 2025 में ‘नालंदा’ की भव्य विरासत के साथ शानदार वापसी करने वाला बिहार, इस बार रक्षा मंत्रालय की नई ‘रोटेशन पॉलिसी’ की भेंट चढ़ गया है। यही नहीं, दिल्ली की झांकी भी इस बार नहीं दिखाई देगी। दरअसल, दिल्ली सरकार ने झांकी (Tableau) के लिए रक्षा मंत्रालय को कोई प्रस्ताव नहीं भेजा।

वहीं, इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब कर्तव्य पथ पर इस बार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की भव्यता देखने को मिलेगी। यानि इस बार सिनेमा की झांकी (Tableau) भी दिखाई देगी। इस ऐतिहासिक मौके पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली सिनेमा जगत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऑस्कर विजेता म्यूजिशियन एमएम कीरावनी वंदे मातरम की नई धुन पेश करेंगे।

बिहार की बात करें तो सालों के लंबे इंतजार के बाद पिछले साल (2025) बिहार ने कर्तव्य पथ पर धमाकेदार एंट्री की थी। तब नालंदा विश्वविद्यालय और बुद्ध की भूमि को देखकर लगा था कि अब यह सिलसिला बरकरार रहेगा। लेकिन, जैसे किसी फिल्म में अचानक इंटरवल आ जाए, वैसे ही रोटेशन नीति ने इस साल बिहार को ‘वेटिंग लिस्ट’ में डाल दिया है।

दिल्ली का नया ‘कैलेंडर’ और रोटेशन का पेच

राज्यों के बीच झांकियों को लेकर होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत हर राज्य को 3 साल के भीतर कम से कम एक बार मौका दिया जाएगा। सूचना विभाग के अनुसार, चूंकि बिहार को पिछले साल मौका मिल चुका था, इसलिए इस बार रोटेशन की वजह से उसे बाहर रखा गया है। इस बार कुल 30 झांकियां दिखेंगी, जिनका विषय आत्मनिर्भर भारत और वंदे मातरम् के 150 साल रखा गया है।

कौन सी झांकियां (Tableaus) होंगी इस बार शामिल

जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां इस वर्ष कर्तव्य पथ पर नजर आएंगी, उनमें असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पंजाब शामिल हैं।

इसके अलावा वायु सेना, नौसेना, सैन्य मामलों का विभाग, संस्कृति मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, गृह मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की झांकियां भी परेड का हिस्सा होंगी।

Tags: republic dayRepublic Day 2026republic day tableau
Previous Post

स्टील प्लांट में भयानक विस्फोट, सात मजदूरों की मौत

Next Post

शॉपिंग मॉल में भीषण अग्निकांड… 60 लोग जिंदा जले, 81 अब भी लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi took a selfie with the child
Main Slider

… और पूरी हो गई स्कूली बच्चे की इच्छा

15/03/2026
CM Yogi offered prayers at Kalika Mata Temple
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कालिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

15/03/2026
CM Yogi
Main Slider

भारत की नींव को कमजोर कर रही जातिवाद की राजनीतिः मुख्यमंत्री

15/03/2026
Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs
Main Slider

तेलंगाना में ‘रेव पार्टी’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

15/03/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस और सपा कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती

15/03/2026
Next Post
60 people died in a massive fire at a shopping mall.

शॉपिंग मॉल में भीषण अग्निकांड... 60 लोग जिंदा जले, 81 अब भी लापता

यह भी पढ़ें

Bihar Elections

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च

18/03/2025
GBC 4.0

GBC 4.0: 5 हजार करोड़ से अधिक के निवेश से बदलेगी सहारनपुर मंडल की तस्वीर

04/03/2024
Karthik's film 'Dhamaka' to be released on OTT platform in September

सितंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कार्तिक की फिल्म ‘धमाका’

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version