Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश में भाजपा सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगाई : आशुतोष टंडन

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था में जबरदस्त सुधार आया है। किसानों के लिए बनाए गए कृषि अवसंरचना कोष से उप्र को 1297 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

केंद्र और प्रदेश सरकार की जन हितैषी नीतियों के कारण वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और प्रदेश में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन शनिवार को स्वर्ग आश्रम मार्ग स्थित राम वाटिका में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए गठित कृषि अवसंरचना कोष से उप्र को 1297 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद की योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में 92 प्रतिशत सीमांत किसान हैं, उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसपीओ के लिए नई नीति जारी की गई है। प्रत्येक क्षेत्र में भाजपा सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। इस कारण प्रदेश में वर्ष 2022 में दोबारा भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनना निश्चित है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगाई है। प्रदेश में वर्ष 2016 की तुलना में डकैती, लूटमार, अपरहण, दुष्कर्म, बलवा और हत्या जैसे संगीन अपराधों में भारी कमी आई है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में भी कमी आई है।

प्रदेश में 15 हजार किलोमीटर से ज्यादा नई सड़कों और 520 पुलों का निर्माण किया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे जैसे बड़े-बड़े एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया है। अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किया जा रहा है।

उप्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हुई : सीएम योगी

नगर विकास मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा ने जनहित में अविस्मरणीय कार्य किए हैं। प्रदेश में लगातार नए मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। युवाओं को सक्षम बनाने के लिए नई-नई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा, विधायक विजयपाल आढ़ती, पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version