Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Momos  की तीखी चटनी खाते युवक के पेट में हुआ ब्लास्ट, डॉक्टरों के उड़े होश

momos की तीखी चटनी

Momos  की तीखी चटनी खाते युवक के पेट में हुआ ब्लास्ट, डॉक्टरों के उड़े होश

जियांग्सू। भारत के लोगों को चटपटा, तीखा और मसालेदार खाने हमेशा पसंद करते हैं। उन्हें जहां भी चटपटा खाना नजर आता है उनके मुंह में पानी आ जाता है। वहीं चीन के लोग चटपटे खाने से दूरियां बनाकर रखते हैं, लेकिन चीन में एक शख्स चटपटे मोमोज को देखकर अपने आप पर काबू नहीं रख सका। जिसकी वजह से तेज मिर्च वाले मोमोज खाना उस शख्स को भारी पड़ गया।

जानकारी के अनुसार तेज स्पाइसी मोमोज खाने की वजह से उसके पेट में आचानक विस्फोट हुआ और उसकी आंतें फट गई। जिसके बाद उसे गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया।

नेपाल बॉर्डर पर रोके गए जानकी मंदिर के महंत, भूमि पूजन में नहीं हो पाएंगे शामिल

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती शख्स की जान डॉक्टर काफी मेहनत के बाद बचा सके। खबर के मुताबिक यह पूरा मामला चीन के जिंयांग्सू प्रांत का है। अब यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

63 साल के वांग ने डिनर में खूब तेज मिर्ची वाले मोमोज खाए। कुछ शामे बाद उसके पेट अचनाक तेज दर्द होने लगा और पेट में छोटे धमाके की आवाज सुनाई दी। उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जल्दी से वांग को अस्पताल ले जाया गया।

पीएम मोदी श्रीराम जन्मभूमि परिसर में लगाएंगे पारिजात का पौधा, जानिए इसका पौराणिक महत्व

मरीज की जांच में डॉक्टरों ने पाया कि तेज मिर्ची वाले मोमोज खाने से उनके पेट में तेजी से गैस बनी, लेकिन आंतों में खाना फंसा और प्रेशर बढ़ने पर ब्लास्ट हो गया। वांग को पहले से ही पेट और पाचन से संबंधित कुछ समस्याएं थीं।

ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें मसालेदार खाने के लिए मना किया था, लेकिन उन्होंने इसकी अनदेखी की जो उन्हें भारी पड़ गई। इससे उनकी जान भी खतरे में पड़ गई थी।

Exit mobile version