Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर से गायब युवक का शव यमुना पुल के नीचे नदी में पाया गया

Dead Body

Dead Body

प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र में स्थित नये यमुना पुल के नीचे शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव पाया गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त किया।

पुलिस का मानना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी मृत्यु का सही कारण जानने के पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

दारागंज थाना क्षेत्र के अलोपीबाग निवासी अमित कुमार गौतम उर्फ राहुल (28वर्ष) पुत्र पुरुषोत्तम ई-रिक्शा चलाकर अपनी पत्नी चुनमुन देवी समेत परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की रात वह घर से बगैर बताए निकला और वापस नहीं लौटा। देर होती देख उसके परिवार के लोग खोजबीन करने लगे।

शुक्रवार दोपहर नये यमुना पुल के नीचे नदी में शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर, उसके पास से मिले कागजात एवं आधार कार्ड के पते पर पुलिस ने सूचना दी। सूचना पर उसके परिवार के लोग पहुंचे और उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version