Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को भेंट की ‘एक और चंद्रशेखर की तलाश’ पुस्तक

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह को मंगलवार को उनके आवास पर चिकित्सक और लेखक डा. अशोक सिंह ने ‘एक और चंद्रशेखर की तलाश’ पुस्तक भेंट की। जाने-माने चिकित्सक डा.अशोक ने सुबह के वक्त मंत्री मोती सिंह से भेंट किया और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के जीवन पर चर्चा की।

चिकित्सक डा.अशोक सिंह ने कहा कि कोविड संक्रमण काल में घर पर रहते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जीवन से जुड़ी घटनाओं को स्मरण किया। इसके बाद उनके जीवन से जुड़ी यादों पर पुस्तक निकालने का मन बनाया।

उन्होंने कहा कि्र पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से जुड़े लोगों में बहुत सारे नाम थे, इसमें कुछ लोग जो आज भी जीवित हैं और सामाजिक दायरे में रहते है उनसे चंद्रशेखर जी पर सामग्री एकत्रित की।

यूपी सरकार ने दी खुली जगहों पर शादी समारोह आयोजित करने की इजाजत

इसके बाद पुस्तक को संजोया गया और करीब 120 पेज की पुस्तक बनकर तैयार हुई। यह पुस्तक वाराणसी में सुहानी ग्राफीक प्रकाशन के यहां छपी है। पुस्तक के भीतर पढ़ने योग्य बहुत सारी सामग्री है।

उन्होंने कहा कि पुस्तक का मूल्य तो रखा गया था, लेकिन अभी तक ये पुस्तक बांटी ही गयी है। इसे बेचा नहीं गया है। मंत्री मोती सिंह से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से अच्छे संबंध थे। मंत्री जी के आवास पर सुबह के वक्त पहुंचने के पर उनसे भेंट हुई। इस दौरान उन्होंने एक और चंद्रशेखर की तलाश पुस्तक उन्हें भेंट स्वरुप दी।

Exit mobile version