हैदराबाद। आंध्र प्रदेश से एक क्रूरता भरी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक पिता ने अपने बेटे के पढ़ाई न करने से नाराज होकर उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में बच्चा अस्पताल में भर्ती है।
चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 4.5 कि.मी. अंदर घुसकर बनाया गांव
सोमवार को पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 10 साल का बच्चा 60 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसका इलाज हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जलने वाले लड़के का पिता एक मजदूर है और वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात में यहां कुकटपल्ली हाउसिंग बोर्ड इलाके में हुई।