Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी के ब्राह्मण चीख-चीख कर पूछ रहे हैं कि योगी जी हमारा कसूर क्या है : संजय सिंह

संजय सिंह

संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। मंगलवार को यूपी के अम्बेडकरनगर पहुंचे संजय सिंह ने कहा कि यूपी अब बेटियों के लिए कब्रगाह बन गया है। क्योंकि योगी सरकार पर अब बेटियों को भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार को मिशन शक्ति के नाम पर फोटो चमकाने के बजाय बेटियों को सुरक्षा देनी चाहिए। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों चुनाव लड़ेगी। संजय सिंह पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने अम्बेडकरनगर पहुंचे थे।

उन्होंने कहा था कि कुछ दिनों में जो घटनाएं देखने को मिलीं, वह दिल दहला देने वाली है। आत्मा को झकझोर देने वाली हैं। प्रदेश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। उनकी हत्याएं हो रही हैं। हाथरस, बलिया, आजमगढ़, बलरामपुर समेत प्रदेश के कई जनपदों में घटनाएं घटी हैं और घटनाओं के बाद राज्य सरकार की जो भूमिका रही है वह शर्मनाक है।

CBI ने पशु तस्करी के मामले में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी को किया गिरफ्तार

इससे पहले सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताया है। उन्होंने कहा है कि उनके कार्यकाल में पिछले तीन सालों के दौरान 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है। संजय सिंह ने दावा किया कि 20 ब्राह्मणों को तो फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि गत दिवस ही पप्पू वाजपेयी को पुलिस ने गोलियों से भून दिया और उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण चीख-चीख कर पूछ रहे हैं कि योगी जी हमारा कसूर क्या है।

आम आदमी पार्टी के सांसद और वरिष्‍ठ नेता संजय सिंह पिछले 3 वर्षों में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है और 20 ब्राह्मण फर्जी मुठभेड़ में मारे गये हैं। सिंह ने कहा कि इस स्थिति पर भाजपा के 58 ब्राह्मण विधायकों की खामोशी समझ नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कहीं भी एक जाति की सरकार नहीं चल सकती है। संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री एक जाति का नहीं, बल्कि जनता का होना चाहिए।

Exit mobile version