• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के जांबाज सिपाहियों ‘करो या मरो पर डरो मत’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ें : लल्लू

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

75वीं स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उप्र के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा कि देश की आत्मा, तिरंगे, गांव-गरीब, किसानों, नौजवानों, महिलाओं के सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा के लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े, कांग्रेसजन पीछे नहीं हटेंगे। जिस तरह अंग्रेजों से इस देश को मुक्त कराया गया, उसी तरह हम भाजपा के इस अन्यायपूर्ण कुशासन से देश व प्रदेश की जनता को आजादी दिलाने के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे।

वे प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान के बलबूते काफी संघर्ष और कीमत चुकाने के बाद हमें यह आजादी प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने त्याग एवं बलिदान से देश आजाद ही नहीं कराया बल्कि पूरी दुनिया में एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के रूप में भारतीय तिरंगे का परचम भी लहराया है।

कहा कि आजादी की रक्षा के लिए, भारत और भारतीयों की आन-बान और शान के लिए भारत की इस पवित्र भूमि में कांग्रेस की महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं भारत रत्न राजीव गांधी का खून भी शामिल है। देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाये रखने के लिए और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए इन विभूतियों की शहादत को देश कभी भूल नहीं सकता।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू ने कहा कि वर्तमान सरकार नागरिकों को प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों को छीनने का षडयंत्र करके लोगों की आवाज दबा रही है। भारतीय संविधान और मजबूत लोकतांत्रिक देश की स्थापना और आजादी के लिए कांग्रेस के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जेल में यातनाएं सही, लड़ते-लड़ते शहीद हुए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में देश के भाईचारे को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय संविधान पर लगातार हमला कर संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ हो रहा है। देश की लोकतांत्रिक मजबूती को खत्म करने का प्रयास चल रहा है। आज भारतीय युवाओं, किसानों, महिलाओं के स्वाभिमान, सम्मान की रक्षा करने में सरकार पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है।

कहा कि भाजपा सरकार में आज देश का किसान, व्यापारी अपनी मेहनत की उचित कीमत नहीं पा रहा है। बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, कालाबाजारी के साथ ही आज भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति वैश्विक स्तर पर लगातार कमजोर और शर्मनाक होती जा रही है। देश में शिक्षित-अशिक्षित युवा बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि हुई है और देश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी के ट्वीटर एकाउन्ट बन्द किये जाने तथा सदन में सांसदों के साथ किये गये बर्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारतीयों के अधिकारों और उनकी आवाज को दबाने का सरकारी षड़यंत्र है। अब समय आ गया है कि कांग्रेस के जांबाज सिपाहियों ‘करो या मरो पर डरो मत’ के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ें।

इस अवसर पर विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष(प्रभारी प्रशासन) योगेश दीक्षित, पूर्व विधयक सतीश अजमानी, श्यामकिशोर शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मदान समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: ajay kumar laluLucknow News
Previous Post

14 साल का ‘वनवास’ काट कर थाने से गांव के मंदिर स्थापित हुए बजरंग बली, जानें पूरा मामला

Next Post

इस राज्य के गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा, इंटरनेट पर 48 घंटों का बैन

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
Next Post
lahkmen rymbui

इस राज्य के गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा, इंटरनेट पर 48 घंटों का बैन

यह भी पढ़ें

taj mahal

ताजमहल के दायरे से नहीं हटेंगी 500 दुकानें, SC के आगरा विकास प्राधिकरण को दिया आदेश

17/01/2023
Ramlala

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निकला शुभ मुहूर्त, इस समय विराजमान होंगे रामलला

27/10/2023
हैदराबाद चुनाव Hyderabad election

हैदराबाद चुनाव: केसीआर जनता से बोले-‘शहर को विभाजनकारी ताकतों से बचाएं’

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version