• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ससुराल पहुंचते ही दुल्हन हो गई विधवा, चंद मिनटों में हुई दूल्हे की मौत

Writer D by Writer D
30/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राष्ट्रीय
0
The prisoner married his girlfriend in court

The prisoner married his girlfriend in court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने बड़े प्यार से अपनी बेटी को विदा किया था लेकिन शादी के कुछ घंटों के बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले शादी की शहनाई बज रही वहीं मातम पसर गया। बताया जा रहा है शादी होने के बाद जैसे ही दुल्हन को लेकर बारात अपने घर पहुंची, दूल्हे को अचानक से चक्कर आया और उसकी मौत हो गई। जो दुल्हन सोलह श्रृंगार से सजी हुई थी वो कुछ पलों में ही विधवा हो गई। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

घटना साठी थाना क्षेत्र के छरदवाली बसंतपुर गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक छरदवाली गांव के चंदेश्वर गिरी के इकलौते बेटे मनीष गिरी की शादी योगापट्टी थाना क्षेत्र के अमैठिया गांव की चंदा से तय हुई थी। सोमवार को मनीष बारात लेकर अमैठिया गांव आया था। वर और वधू का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। लेकिन शादी से ठीक पहले दूल्हा मनीष को चक्कर आया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दवा दिया और उसकी तबियत ठीक हो गई।

देर रात लगभग तीन बजे विवाह की सारी रस्में पूरी हो गई और खुशी-खुशी चंदा की डोली उसके घर से उठी। सुबह लगभग पांच बजे मनीष दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा। दुल्हन को गाड़ी से उतारने की रस्म निभाने के दौरान जैसे ही दुल्हा-दुल्हन गाड़ी से उतर कर घर में जाने लगे वैसे ही मनीष को फिर से चक्कर आया और वो वहीं गिर पड़ा। आनन फानन में घर के लोग मनीष को लेकर जीएमसीएच पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

BB 15: राखी के पति ने शो पर लगाई फटकार, बोले- तुम चुप रहो, तू अगर….

मनीष की मौत अचानक कैसे हुई इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। शादी के कुछ घंटों के अंदर दुल्हे की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, इलाके के लोग भी हैरान और परेशान हैं।

मनीष अपने घर का इकलौता चिराग था। वो एक पैर से लाचार था इसलिए कुछ काम नहीं कर पाता था। लेकिन उसकी शादी को लेकर उसके माता-पिता ने कई सपने देखे थे जो एक पल में बिखर गया है। परिजन उसका शव लेकर घर चले गए हैं। वहीं, कुछ घंटे पहले दुल्हन बनी चंदा का भी हाल बेहाल है।

Tags: bihar newsNational newswidow
Previous Post

ओमप्रकाश का उपनाम है ‘असलम’ राजभर : अनिल राजभर

Next Post

पहले दंगे होते थे, माफिया तबाही मचाए हुए थे, आम आदमी अपने अधिकारों से जबरिया वंचित था : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Tawa
धर्म

रसोई से जुड़ी ये गलितयां मां लक्ष्मी को करती है नाराज

25/09/2025
maa durga
धर्म

शारदीय नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का करें पाठ

25/09/2025
Heart Line
Main Slider

ये रेखाएं आपको बना सकती हैं लखपति

25/09/2025
lips
Main Slider

काले होंठों को भी मिलेगा गुलाबी निखार, ट्राई करें ये टिप्स

25/09/2025
Facial
Main Slider

चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार, बस इन बातों का रखें ध्यान

25/09/2025
Next Post

पहले दंगे होते थे, माफिया तबाही मचाए हुए थे, आम आदमी अपने अधिकारों से जबरिया वंचित था : योगी

यह भी पढ़ें

rashid khan

गुजरात टाइटन्स ने मनाई ईद, राशिद खान ने पकाई अफगानी डिश

03/05/2022
Life Imprisonment

कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार के तीन हत्यारों को आजीवन कारावास

01/04/2024
राहुल गांधी Rahul Gandhi

जनता के प्राण जाएं पर पीएम की टैक्स वसूली न जाए :  राहुल

08/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version