Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेटे की गर्दन पर चाकू रख देवर ने किया महिला से दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

rape

rape

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में महिला के बेटे को चाकू की नोक पर रखकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित महिला का रिश्ते में देवर है।

आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और वीडियो वायरल करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म करता रहा और अब महिला से एक लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ज्वालापुर पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति सऊदी अरब में काम करता है। आरोपित महिला का रिश्ते में देवर है जो थाना पथरी क्षेत्र का रहने वाला है। पति के बाहर होने की वजह से वह अक्सर उसके घर आया करता था। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन आरोपित ने उसके घर आकर उसके बेटे को उठा लिया और उसके गले पर चाकू रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान वीडियो भी बनाया और अब एक लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Exit mobile version